लाल इमली चौराहा के पास साइकिल मार्केट मे भरा बारिश का पानी
- फोटो : amar ujala
रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भरने से सिग्नल प्रणाली में कुछ दिक्कतें आईं। केस्को के 14 सबस्टेशनों में पानी भरने और 30 से अधिक सबस्टेशनों में फॉल्ट होने से छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश की वजह से शहर के 100 से ज्यादा मोहल्लों में घंटों जलभराव रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पांच अगस्त को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
सीसामऊ नाला उफनाया, जल भराव के बीच स्कूटी को धक्का देकर निकलता हुआ चालक
- फोटो : amar ujala
लंबे समय तक सक्रिय रह सकते हैं पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात
भारी बारिश की वजह उत्तर प्रदेश के आसपास के राज्यों में चार चक्रवातों का एक साथ सक्रिय होना बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त के बीच सबसे अधिक मानसूनी बारिश होती है। इस बार शुरुआत में मानसून की रफ्तार कमजोर होने से बरसात का सिलसिला 30 सितंबर तक चल सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की सक्रियता लंबे समय तक रह सकती है।
गोविंद नगर चावला मार्केट पर तेज बारिश के बीच निकलते वहान.
- फोटो : amar ujala
71.1 मिमी बारिश की संभावना
पांच अगस्त 71.1 मिमी बारिश की हो सकती है। छह और सात को भी बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश की वजह से दिन का तापमान 2.3 डिग्री लुढ़ककर का 26.6 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री रहा। वहीं, सेंट्रल स्टेशन पर बारिश के दौरान सोमवार को ट्रैक पर पानी भर गया। पंप चलाकर पानी निकाला गया, लेकिन बार-बार जलभराव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
साकेत नगर में जलभराव से निकलते वहान.
- फोटो : amar ujala
जलभराव से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
इससे भीमसेन, कानपुर देहात के पामा, रूरा, पनकी धाम, गोविंदपुरी, भाऊपुर, गंगापुल बायां किनारा, गंगाघाट में ट्रेनें रोक कर चलाई गईं। गोविंदनगर क्षेत्र में रविवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली सोमवार को दोपहर 12 बजे आ सकी। अफीमकोठी सबस्टेशन से भी छह से सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अफीम कोठी सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
जूही खलवा पुल पर बारिश के बीच जल भराव ऊपर से निकलती ट्रेन
- फोटो : amar ujala
पेड़ की डाल गिरने से 19 फीडरों में आई दिक्कत
केस्को की 11 केवी और एचटी लाइनों पर बारिश के कारण पेड़ की डाल व टंहनी गिरने से 19 फीडरों की सप्लाई बाधित हो गई। कचहरी के पास एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गया जिससे एक 11 केवी पोल व बिजली के तार टूट गए। कानपुर क्लब के पास, ग्वालटोली, आभा नर्सिंग होम, तिलकनगर व बकरमंडी मस्जिद के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गए, दो पोल भी टूट गए। इससे पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही।
जूही सफेद कॉलोनी में बारिश जल भराव के बीच निकालती महिलाएं.
- फोटो : amar ujala
अगले तीन दिनों में बारिश का पूर्वानुमान
- पांच अगस्त को 71 मिमी
- छह अगस्त को 17 मिमी
- सात अगस्त को 24.5 मिमी