फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी का 660वां जन्मोत्सव

Sun, 28 Feb 2021 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संत शिरोमणि रविदास जी की 660 वीं जयंती निकाली झांकियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में संत शिरोमणि रविदास जी का 660वां जन्मोत्सव शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं ने आकर्षक झांकियां निकालीं। गुरु रविदास जन कल्याण समिति की ओर से ईदगाह चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेला भी लगा। डॉ. लीला प्रसाद, प्रेमी जी बौद्घ, डॉ. दुर्गेश कुमार, रोशन लाल कुरील, ताराचंद्र, अजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कानपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा निकाली गई झांकियों में प्रथम स्थान विजय नगर डबल पुलिया की झांकी को मिला। स्वरूप नगर पेशकार का हाता की झांकी को दूसरा, चंद्रीपुरवा पुराना कानपुर की झांकी को तीसरा स्थान मिला। अर्मापुर इस्टेट में सामान्य ज्ञान, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आयुध निर्माणी कानपुर के महाप्रबंधक एएन श्रीवास्तव थे।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। दस समाजसेवियों को रविदास रत्न से सम्मानित किया गया। फील्ड गन निर्माणी के महाप्रबंधक जीसी अग्निहोत्री, एके मौर्य, एस चटर्जी आदि मौजूद रहे। विधायक सुरेंद्र मैथानी, ओपी रावत आदि लोग मौजूद रहे। शास्त्री नगर से झांकियां निकाली गईं जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ईदगाह चौराहे पर पहुंचीं। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरके भास्कर, भुवनेश्वर कुमार गौतम, कलावती बाल्मीकि, बब्लू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। सुदर्शन बाल्मीकि सेवा मिशन की ओर से रायपुरवा में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञान भारती इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कालका प्रसाद ने संत रविदास जयंती पर अवकाश की मांग की। रवि शंकर, आकाश दीप, विमल गौतम, राजू असरेठ, राजेंद्र बाल्मीकि मौजूद रहे। सतगुरु रविदास जुलूस कमेटी कानपुर सेंट्रल के तत्वावधान में संत रविदास मंदिर हरबंश मोहाल में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया और फूलबाग पार्षद लाइब्रेरी के सामने प्रवचन सभा हुई।

मुरलीराम कुरील, रामचंद्र विकल, संजय कुमार, हरिश्चंद्र, लाल बहादुर आदि लोग मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी उत्तर के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीपुरवा स्थित नई जमीन स्थल पर संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, शानू बुंदेला, हरप्रकाश अग्निहोत्री, कमल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

सपाइयों ने संत रविदास को याद किया
संत गुरु रविदास की 623वीं जयंती पर नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और कार्यों के संबंध मेें चर्चा की। कहा, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज से जातपात और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार, सुभाष द्विवेदी, जमालुद्दीन जुनैदी, मो. सारिया, राहुल सोनकर आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें