सूफी संत हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर में मकनपुर के विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह मकनपुर शरीफ में 610वें सालाना उर्स के अवसर पर देश-विदेश से अकीदतमंदों का तांता लगा हुआ है। इस पवित्र मौके पर दरगाह में वर्षों से खिदमत कर रहे मलंग बाबा मासूम अली से बातचीत के दौरान बाबा मासूम अली ने उर्स के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दरगाह पर आने वाले हर शख्स की मुराद पूरी होती है।
उन्होंने कहा कि यह अकीदत (आस्था) का दरबार है। यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई का कोई भेद नहीं है। जो भी सच्चे दिल से आता है, वह अपनी झोली भरकर ले जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां आने से पूरे साल के लिए लोगों की परेशानियां और मुसीबतें दूर हो जाती हैं और अमन-चैन कायम रहता है।