कानपुर में कलक्टरगंज में प्रॉपर्टी के व्यापार में निवेश कराने के नाम पर युवक ने लोगों से 60 लाख रुपये हड़प लिए। कैंट के शांतिनगर निवासी विजय प्रकाश महेश्वरी ने बताया कि पुरानी दाल मंडी के पास सज्जन कुमार बाहेती ने अपना ऑफिस बना रखा है। आरोप है कि सज्जन कुमार ने व्यापार बढ़ाने के नाम पर रुपये मांगे थे।
खुद व परिचितों की मदद से 60 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये लेने के लिए सज्जन कुमार के कार्यालय पहुंचे तो गालीगलौज कर भगा दिया। अब ऑफिस बंदकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू की है।