फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टोयोटा शोरूम के कैश रूम का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए दो चोर, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में टोयोटा शोरूम के कैशरूम का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वाशिंग एरिया की तरफ से दो चोर देर रात अंदर आते नजर आए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर में स्टेट टोयोटा शोरूम के कैशरूम का ताला तोड़कर चोरों ने 60 लाख की नकदी पार कर दी। रविवार सुबह जब कंपनी का चालक मौके पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जनरल मैनेजर केसरी नंदन सनी ट्योटा रूमा में नियुक्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 5:30 बजे कंपनी के चालक प्रशांत दीक्षित ने महाराजपुर स्थित उनके आवास पर आकर शोरूम में चोरी की सूचना दी। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कैशियर रूम का ताला टूटा पाया। कैशियर रूम के अंदर रखी तिजोरी को चोर करीब 10 मीटर दूर तक घसीटकर ले गए, जहां तिजोरी का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी चुरा ले गए। एकाउंट विभाग की ओर से जब मिलान किया गया तो पता चला कि तिजोरी में करीब 60 लाख रुपये थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वाशिंग एरिया की तरफ से दो चोर देर रात 2:03 बजे अंदर आते नजर आए। चोर वारदात को अंजाम देकर 2:56 बजे बाहर निकलते नजर आए। शोरूम में चोरी की सूचना पर डीसीपी ईस्ट रविंद्र कुमार, एसीपी चकेरी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम से एक किमी तक घूमकर डॉग स्क्वॉड लौटा
डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुत्ते को शोरूम के अंदर कैश रूम में ले गए। यहां से बाहर निकला कुत्ता हाईवे के पीछे खेतों की तरफ करीब एक किमी तक गया और वहां से वापस लौट आया। पुलिस को आशंका है कि चोर वारदात को अंजाम देने खेतों के रास्ते भागे होंगे, जिससे वह सीसीटीवी कैमरों में कैद न हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें