फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगे, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

Sun, 09 Mar 2025 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवईनगर एन-ब्लाॅक निवासी सीता बल्लभ मिश्रा से जालसाज ने फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर 53 हजार रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सीता बल्लभ ने बताया कि पिछले साल जून माह में सुधीर मिश्रा नामक शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने आसानी से लोन दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने कंपनी की अधिकारी स्वाति सिंह से बात कराई। बातचीत के दौरान स्वाति ने उनसे सरकारी स्कीम एमएसएमई के अंतर्गत 7 लाख रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया।

फाइल में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डीडी खर्चा, एडवांस पहली किश्त व इंश्योरेंस के नाम पर 53 हजार 467 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर लिए। 29 जुलाई को सुधीर ने बताया कि स्वाति का तबादला हो गया है। अब लोन की फाइल विशाल तिवारी देखेंगे। इसके बाद दोनों ने दोबारा प्रोसेस आगे बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगा। उन्हाेंने कहा कि अगर उन्हें रुपये नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें