फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे में 52 ट्रेनें 23 घंटे तक लेट, 1027 यात्रियों ने टिकट किया वापस

Thu, 08 Jan 2026 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीषण कोहरे ने गुरुवार को रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया। श्रमशक्ति, आनंदविहार-दरभंगा, नई दिल्ली-दरभंगा, हावड़ा दूरंतो और वंदेभारत सहित कुल 52 ट्रेनें एक से लेकर 23 घंटे तक की देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड और गलन के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेटलतीफी से तंग आकर लगभग 1027 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी।

विज्ञापन


बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 घंटे देरी से सुबह 11:46 बजे पहुंची, जबकि उसे रात दस बजे पहुंचना था। प्रयागराज एक्सप्रेस और उड़ीसा संपर्क क्रांति चार-चार घंटे, दरभंगा स्पेशल साढ़े पांच घंटे, और श्रमशक्ति एक्सप्रेस भी साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक घंटा और लखनऊ तेजस एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक लेट रही। वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस आधा घंटा और नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से अधिक देरी से पहुंची। सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री कड़ाके की ठंड में परेशान होते रहे।

रोडवेज बसों का संचालन भी बाधित
कोहरे के कारण गुरुवार सुबह चार से 10 बजे तक झकरकटी और चुन्नीगंज बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। सवारी न मिलने के कारण 22 रोडवेज बसें निरस्त करनी पड़ीं। इन बस अड्डों पर सामान्य दिनों की तुलना में 52 फीसदी कम यात्रियों ने सफर किया। प्रतिदिन इन दोनों अड्डों से औसतन 50 से 55 हजार यात्री सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें