फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर महिला से 52 लाख हड़पे, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 25 Aug 2024 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद यौन उत्पीड़न करने व 52 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थानाक्षेत्र में तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद यौन उत्पीड़न करने और कई बार में 52 लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़पने का मामला सामने आया है। नवाबगंज में रहने वाली महिला ने बताया कि वह कारोबार कर अपना और बेटी का खर्च उठाती थी। साल 2011 में उनकी मुलाकात खलासी लाइन स्वरूपनगर निवासी विनोद मेहरोत्रा से हुई। विनोद और वह एक ही तरह का कारोबार करते थे।
विज्ञापन


विनोद ने पीड़ित महिला को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 52 लाख रुपये अपने कारोबार में लगवा दिया। महिला ने बताया कि आरोपी विनोद ने अपनी पत्नी से तलाक के कूटरचित कागज दिखाकर करीबी बढ़ाकर शादी का प्रस्ताव रख दिया। वर्ष 2011 से 2023 तक वह शादी कर पति की तरह रहा और इस दौरान परिवार से मिलवाने के बाद दिल्ली, वाराणसी, जौनपुर, रामपुर, गोआ, दुबई और वियतनाम तक घुमाने ले गया। हालांकि 2023 में उसकी पत्नी अचानक वापस आ गई और इसके बाद विवाद शुरू हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें