फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज 50000 आबादी को झेलनी होगी बिजली कटौती; एक दर्जन फीडरों पर मरम्मत के लिए पांच से सात घंटे का शटडाउन

Sat, 24 Jan 2026 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को शनिवार को कानपुर के एक दर्जन फीडरों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य करेगा। इसके चलते न्यू बारा सिरोही, पनकी, निराला नगर और सूतरखाना जैसे इलाकों में सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक अलग-अलग चरणों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस्को की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के करीब एक दर्जन फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस शटडाउन से शहर के लगभग 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। यहां पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसको लेकर केस्को की ओर से सूचना जारी की गई है।

विज्ञापन

न्यू बारा सिरोही और रतन पैनोरमा फीडर पर यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस, रतन अपार्टमेंट, शिवली रोड और आसपास के इलाकों में आपूर्ति ठप रहेगी। सूतरखाना फीडर से 11 केवी रिकंडक्टरिंग कार्य के लिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, एचआईजेके पार्क में सुबह 10 से साढ़े चार बजे तक, सुशीला नर्सिंग होम फीडर पर 11 मीटर पोल लगाने के कार्य के लिए दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

विज्ञापन

इन इलाकों में भी बंद रहेगी बिजली
बीमा चौराहा, तीन खंभा, निराला नगर-2 और गुलमोहर विहार में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त, शोभन मकराना फीडर से सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक, पनकी थाना फीडर से सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक, और मछरिया गढ़ी से रेक्टिफिकेशन कार्य के लिए दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें