बक्से में मिला युवक और उसको ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा। प्रेमिका की चाची के दरवाजा खटखटाने पर युवती ने प्रेमी को बक्से में छिपा दिया। करीब 45 मिनट के बाद जब बक्से में आहट सुनी, तो चाची ने बक्सा खोलने के लिए कहा तो युवती चाची से भिड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खुलवाया, तो युवक निकला।
चकेरी के एक गांव की निवासी युवती का इलाके में रहने वाले युवक से कुछ साल से प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार सुबह युवती का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर चला गया, जबकि मां फैक्टरी में काम करने चली गई। इस बीच युवती ने प्रेमी काे घर पर बुला लिया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली युवती की चाची घर पहुंचीं, तो युवती ने दरवाजा नहीं खोला। चाची ने युवती के भाई और मां को फोन कर बुलाया। युवती का भाई घर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी।