फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘जहरीले रंग से रंगा था 36,580 किलो भुना चना’, लैब में औरामिन डाई की पुष्टि, विभाग ने माल कराया नष्ट

Tue, 25 Aug 2026 05:50 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने न्यायालय के आदेश पर 36,580 किलो औरामिन डाई युक्त भुना चना नष्ट कर दिया है। लैब जांच में मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाए गए इस चने की कीमत करीब 33.48 लाख रुपये थी, जिसे नगर निगम के भौंती डंपिंग यार्ड में आगरा की एजेंसी के माध्यम से नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा भुना चना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 36,580 किलो औरामिन डाई युक्त भुना चना नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 33.48 लाख रुपये थी। न्यायालय के आदेश पर इसे नगर निगम के भौंती स्थित डंपिंग यार्ड में नष्ट किया गया। विभाग ने 17 दिसंबर 2025 को यह चने की खेप सीज की थी। प्रयोगशाला जांच में इसमें औरामिन डाई की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे मानव उपभोग के लिए असुरक्षित घोषित किया गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-एक ने 14 जुलाई 2026 को नष्ट करने का आदेश दिया था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। विनष्टीकरण शुल्क अधिक होने पर नगर निगम से संपर्क कर 23 अगस्त को चने को डंपिंग यार्ड पहुंचाया गया। मेसर्स एनवायरमेंटल टेक्नो, आगरा के माध्यम से पूरी सामग्री को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें