सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 34.490 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
">http://
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल लोडिंग क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान महिला को पकड़ा गया है।