जल निगम की सुस्ती: चौथी बार निकाला गया टेंडर
सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम जल निगम के लिए गले की फांस बन गया है। अब तक तीन बार टेंडर प्रक्रिया विफल रहने के बाद जल निगम ने चौथी बार टेंडर आमंत्रित किए हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह टेंडर आगामी 12 मई को खोले जाएंगे। उसी दिन टेक्निकल बिड का अध्ययन शुरू होगा और यह तय किया जाएगा कि काम किस कंपनी को सौंपना है।
इंजीनियर का दावा: एक महीने में शुरू होगा शिफ्टिंग का काम
जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एक महीने के भीतर सीवर शिफ्टिंग का काम धरातल पर शुरू कर दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे रूट के बजाय सबसे पहले उस हिस्से की सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाएगा जहाँ पुल की नींव रखी जानी है, ताकि निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द जमीन उपलब्ध कराई जा सके।