फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर बन रहा खिलमिल पार्क, 4.75 करोड़ से हो रहा निर्माण, बच्चों-युवाओं में उत्साह

Sat, 10 Oct 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया जिले में वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर खिलमिल पार्क का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। लगभग 50 बीघा क्षेत्र में 4.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क में सात अजूबे, ऐतिहासिक धरोहरों की झांकियां, और बच्चों के लिए आकर्षक किड्स जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर बन रहा खिलमिल पार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर कबाड़ व बेकार वस्तुओं से आकार ले रहा खिलमिल पार्क अब अंतिम चरण में है। करीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 50 बीघा में फैला यह पार्क युवाओं, बच्चों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। पार्क बनने को लेकर युवाओं में सेल्फी और रील बनाने के शौकीनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

पार्क को अत्याधुनिक रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। इसमें बच्चों के मनोरंजन से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी। पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि खिलमिल पार्क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए लगातार प्रगति रिपोर्ट भी देखी जा रही है। ताकि जिले को जल्द ही मनोरंजन का एक बेहतर स्थान मिल सके।

Trending Videos
विज्ञापन

पार्क में यह रहेगा खास
  • डाकू-पुलिस सेल्फी पॉइंट: गब्बर सिंह, शोले के ठाकुर व विजय, चुलबुल पांडेय के साथ-साथ फूलन देवी, निर्भय सिंह गुर्जर और पान सिंह तोमर के कटआउट्स।
  • सात अजूबे: एफिल टावर, टावर ऑफ पीसा, पिरामिड, कॉलेजियम, क्राइस्ट द रीडेमर, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी और ताजमहल की आकृतियां।
  • विरासत जोन: गेंदालाल दीक्षित, गांधीजी का औरैया आगमन, देवकली मंदिर, गौरैया मंदिर और संकट मोचन मंदिर की झांकियां।
  • किड्स जोन: बस, ट्रक और जेसीबी के आकार में बच्चों के लिए खास झूले व फिसल पट्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें