बादशाहीनाका थाने के मोहल्ले में बंद पड़े घर से चोरों ने नकदी समेत करीब 30 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात थाने के गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित उर्सला अस्पताल में भर्ती पत्नी की देखरेख में व्यस्त थे। गुरुवार सुबह लौटने पर वारदात का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज जुटाए हैं।
कुली बाजार निवासी संजय कुमार गुप्ता बीमा एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पत्नी को उर्सला अस्पताल लेकर गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में संक्रमण होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। संजय कुमार गुप्ता भी वहीं रुक गए। गुरुवार को घर लौटे तो मेन गेट और ऊपर के कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने उनकी और पत्नी की अलमारी में रखे गहने, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर व्यापारी व अन्य कारोबारी एकत्रित हो गए।