http://
तहरीर मिलती है, तो जांच की जाएगी
राजस्व अभिलेखों के मुताबिक जमीन आवास विकास-1 निवासी माया सिंह और केडीए जाजमऊ निवासी अजीज फातिमा की है। माया सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रात में मशीनें चलती रहीं, भनक तक नहीं लगी
बड़ा सवाल यह है कि जमीन में करीब 10 फीट गहरी खोदाई कर दर्जनों डंपर मिट्टी चोरी की गई। मिट्टी ढोने वाले वाहनों की आवाजाही होती रही लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। ग्रामीणों ने पुलिस और एक माननीय पर संरक्षण के आरोप लगाए हैं।
खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी
सैकड़ों घन मीटर मिट्टी चोरी करने का आरोप है। वहां मशीनें किसकी थीं, डंपर किसके थे, मिट्टी कहां ले जाई गई और बिना अनुमति खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। इन सवालों के जवाब सामने आने का इंतजार है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।