फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक, कानपुर की कई ट्रेनें भी प्रभावित

Wed, 16 Sep 2026 09:42 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए बुधवार से 27 दिन का ब्लॉक शुरू हो गया। 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर पूर्ण ब्लॉक रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया गया है। इसका असर कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। कई ट्रेनें लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल या मानकनगर तक ही चलेंगी, जबकि लंबी दूरी की कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 64701-64702 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू ब्लॉक अवधि में सेंट्रल तक ही चलेगी और यहीं से वापस होगी। 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू मानकनगर तक जाएगी, जबकि 64255 उतरेटिया-कानपुर मेमू मानकनगर से चलेगी। वहीं ब्लॉक के चलते 20 ट्रेनों के संचालन, मार्ग या ठहराव में बदलाव किया गया है। ट्रेन 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार, 12555/12556 गोरखपुर-बठिंडा, 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी और 15025/15026 मऊ-आनंद विहार लखनऊ के बजाय ऐशबाग होकर चलेंगी। इन ट्रेनों को ऐशबाग और बादशाहनगर में अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।

15075/15073 शक्तिनगर-सिंगरौली-टनकपुर और 15074/15076 टनकपुर-सिंगरौली/शक्तिनगर उतरेटिया-ट्रांसपोर्टनगर-आलमनगर होकर चलेंगी। लखनऊ की जगह इनका ठहराव उतरेटिया और आलमनगर में होगा। इसके अलावा 22121 एलटीटी-लखनऊ 19, 26 सितंबर तथा 3, 10 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन पर समाप्त होगी। वापसी में 20, 27 सितंबर तथा 4, 11 अक्तूबर को लखनऊ जंक्शन से ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें