फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: महिला बोली- लिफ्ट देने के बहाने साथ ले गया और जबरन शराब पिलाई, फिर दुष्कर्म किया, दो पर प्राथमिकी

Wed, 16 Sep 2026 08:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महोबा जनपद की रहने वाली एक महिला ने मटौंध थाने में शिकायत की। बताया कि उसने महोबा रोड पर चाय की दुकान खोल रखी है। 12 सितंबर की दोपहर वह घर का गैस सिलिंडर भराने के लिए निकली थी। आरोप है कि राते में अशोक पांडेय नाम का व्यक्ति मिला और उसने उसे रोक लिया। परिचित होने के कारण अशोक ने उससे कहा कि वह अपनी बाइक से एजेंसी तक छोड़ देगा।

विज्ञापन


अशोक, महिला को बैठाकर मटौंध स्थित एजेंसी लाया और वहां के चौकीदार दीपू गुप्ता के कमरे पर ले गया। आरोप लगाया कि अशोक ने वहां शराब मंगाकर पी और उसे भी जबरदस्ती पिलाई और जब वह बेसुध हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दीपू ने भी उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद अशोक ने ई-रिक्शा से उसे शाम को घर पहुंचाया। नशा उतरने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अशोक पांडेय व चौकीदार दीपू गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें