फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुकान से 25 हजार की चोरी…सीसीटीवी में कैद हुई घटना, हथौड़े से गुल्लक तोड़कर की वारदात, जांच शुरू

Tue, 22 Jul 2025 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थानाक्षेत्र में एक लोहे की दुकान से चोर ने 25 हजार रुपये कैश चुरा लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस  मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्कर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां स्थित लोहे की दुकान से चोर ने 25 हजार रुपये नगद पार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।  चंद्र नगरी द्वितीय निवासी मदन विश्वकर्मा की माही हॉस्पिटल के सामने श्री विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्कर्स नाम से दुकान है। इसमें लोहे के गेट ग्रिल आदि बनाने का काम करते है।

विज्ञापन

मदन विश्वकर्मा का कहना है कि सोमवार साप्ताहिक बंदी होने के चलते कल दोपहर में दुकान बंद करके वह चले गए थे। गुल्लक में करीब 25 हजार रुपये वो माल लाने के लिए रखकर गए थे। देर रात एक चोर शटर के ऊपर से अंदर घुसा और हथौड़े से गुल्लक तोड़कर 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें