फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसीपी कार्यालय से चंद कदमों पर 25 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Mar 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में चोरी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में सक्रिय चोर पुलिस के पड़ोस में ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 15 दिनों में कलक्टरगंज और बादशाहीनाका क्षेत्र में हुई घटनाएं अब तक खुल भी नहीं पाईं थी कि चोरों ने एसीपी कलक्टरगंज कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर किराना दुक्कान में सेंधमारी कर 25 लाख की चोरी कर दी। घटना की जानकारी कारोबारी सज्जन गुप्ता को सुबह पता चली।

विज्ञापन


शिव कटरा निवासी सज्जन गुप्ता की नयागंज में श्यामलाल रामकिशन के नाम से फर्म है। उनके यहां सोयाबीन की बड़ियों का थोक कार्य है, जबकि फुटकर में किराने का व्यापार भी होता है। वह रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जैसे ही दुकान खोलने पहंचे तो उन्हें किनारे की दुकान में टूटी नजर आई। शटर उठवाकर देखा तो अंदर की तिजोरी टूटी मिली। उन्होंने व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जानकारी दी। घटना पर व्यापारियों ने रोष जाहिर किया। पुलिस की सुरक्षा और चौकसी के दावे को गलत ठहराया। दुकान में दो तीन दिन के कारोबार की रकम थी। चोरों ने नकदी के साथ दो गत्ते किसमिस के पार कर दिए। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशने के निर्देश दिए।

घटनाएं नहीं खुलीं तो 12 से बाजार होगी बंद
चोरी की सूचना मिलते ही किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेई, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रोशनलाल अरोड़ा, पप्पू त्रिवेदी समेत अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। अवधेश बाजपेई ने कहा कि बाजार में चोरियां बढ़ गई है। कुछ दिन पहले बदलू मन्नी की पंसारी दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने ध्यान नहीँ दिया है। 11 मार्च तक चोर पकड़े नहीं जाते हैं तो 12 से बाजार बंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें