फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरटीई में दाखिले नहीं देने पर 22 स्कूलों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, मान्यता निरस्त करने की चेतावनी

Sat, 24 Oct 2026 08:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जनता दर्शन में 15 शिकायतें पहुंचीं। विभाग में 62 मामले लंबित हैं। आधा सत्र बीता और पढ़ाई छूट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधा सत्र बीतने के बाद भी आरटीई के तहत आवंटित बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिल सका है। अभिभावकों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने 22 निजी स्कूलों को 72 घंटे में प्रवेश सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में दाखिले नहीं देने पर मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम के जनता दर्शन में दाखिले से जुड़ी 15 शिकायतें पहुंचीं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में 62 मामले अब भी लंबित हैं। डीएम ने सभी आवंटित बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि लंबित मामलों की रिपोर्ट मंगलवार तक तैयार कर डीएम की ओर से नामित कमेटी को सौंपी जाएगी। आरटीई के तहत दाखिले का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर देना है। सवाल यह है कि आधा सत्र बीतने के बाद भी दाखिले में देरी के कारण छूटी पढ़ाई की भरपाई कैसे होगी और जिम्मेदार स्कूलों पर कार्रवाई कब तक होगी।

इन स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी
प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाएं, चिंटल्स पब्लिक स्कूल, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल, वेंडी पब्लिक स्कूल, एनएलके पब्लिक स्कूल, एलनहाउस पब्लिक स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, डीपीएस की विभिन्न शाखाएं, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें