फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिल्ली रूट पर 22 प्रतिशत घटे यात्री, 1075 ने कैंसल कराए टिकट

Tue, 11 Nov 2025 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बम विस्फोट का असर सेंट्रल स्टेशन से होकर दिल्ली रूट पर जाने वाली यात्री ट्रेनों पर दिख रहा है। मंगलवार देर शाम तक दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या 20 से 22 प्रतिशत तक घटी। आईआरसीटीसी के रेलवे टिकट बुकिंग रिकार्ड के मुताबिक, शाम छह बजे तक विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली जाने वाले करीब 1075 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली रूट की कैफियत एक्सप्रेस, पूर्वा, बिहार संपर्क क्रांति, संपूर्ण क्रांति, महानंदा, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल आदि ट्रेनों में अन्य दिनों के मुकाबले यात्रियों की भीड़ कम रही। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इनमें यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की तरह की है। वहीं, रोडवेज बसों पर कोई असर नहीं दिखा। झकरकटी बस अड्डा के एआरएम पंकज कुमार ने बताया कि दिनभर में करीब 15 से 20 बसें दिल्ली जाती और इतनी ही आती हैं। मंगलवार को भी इतनी बसों का आवागमन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें