रावतपुर गुटैया क्रासिंग पर ऑटो रिक्शा के कारण लगा जाम
- फोटो : amar ujala
फर्जी दावों पर लगाई जा सके रोक
इनमें बैरी अकबरपुर, जुही खुर्द, गोगूमऊ, चौबेपुर कलां, बगदौधी बांगर, परगही बांगर, नारामऊ और कल्याणपुर शामिल हैं। इस दौरान सामने आया कि सैकड़ों मकान सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए जिन्हें अब परियोजना के तहत चिह्नित कर लिया गया है। भूस्वामियों की पहचान गाटा संख्या के आधार पर की जा रही है ताकि मुआवजा वितरण में कोई गड़बड़ी न हो और फर्जी दावों पर रोक लगाई जा सके।
50 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
करीब 1,115 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शहर के अंदर यातायात व्यवस्था की तस्वीर बदल देगा। इसके निर्माण से मंधना से जरीब चौकी तक पड़ने वाली 18 रेलवे समपार क्रॉसिंग समाप्त हो जाएंगी जिससे रोजाना लगने वाले जाम से करीब 50 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एलिवेटेड ट्रैक के लिए कुल 22,306 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
रावतपुर गुटैया क्रासिंग पर बीच रास्ते में सवारीयां भरते ई-रिक्शा चालक
- फोटो : amar ujala
36 करोड़ का मुआवजा जारी लेकिन रजिस्ट्री गिनी-चुनी
शासन ने भूस्वामियों को मुआवजा देने के लिए 36 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को जारी कर दिए हैं। अब तक केवल दो भूमि की रजिस्ट्री हो सकी है जिनके मुआवजा चेक भी संबंधित लोगों को सौंप दिए गए हैं। अभी कल्याणपुर कला और बगदौधी बांगर के संपत्ति मालिकों की रजिस्ट्री होना बाकी है। यह कार्य इस सप्ताह में पूरा हो सकता है।
ई-रिक्शा के कारण लग रहा जाम
- फोटो : amar ujala
ग्रामीण क्षेत्र के आठ गांवों और शहरी क्षेत्र में कोकाकोला क्रॉसिंग तक सर्वे लगभग पूरा हो गया है। अभी तक दो रजिस्ट्री हुई हैं। जो मकान सही पाए जाएंगे, उनकी रजिस्ट्री कराकर मुआवजा दे दिया जाएगा। -अनूप मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी