फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएम विवि के 17 छात्रों को मिला 2.55 लाख रुपये का पैकेज

Thu, 19 Nov 2026 10:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 17 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में नौकरी मिली है। पनेशिया स्मार्ट सॉल्यूशंस-कोजेंट टेक प्राइवेट लिमिटेड ने चयनित विद्यार्थियों को 2.55 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया है।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों में एमबीए के सात, बीसीए के तीन, बीबीए के तीन, एमएससी बायोलॉजी के दो, एमसीए का एक और एमएससी का एक विद्यार्थी शामिल है। प्रिया पांडेय, ईशा वर्मा, अंशिका राजपूत, अभिषेक यादव, दीपेंद्र कुमार, शिवानी, अमन कुमार यादव, कोमल यादव, शिवांक तिवारी, नितिन सिंह, देवांशी सिंह, शुभांगीनी सिसोदिया, संस्कृति श्रीवास्तव, संस्कार जायसवाल, किशन चतुर्वेदी, सौम्या राजपूत और सपरी पांडेय को नौकरी मिली है। कंपनी की ओर से प्रतिनिधि मनीषा त्यागी और गुंजन शर्मा चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रवीण भाई पटेल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें