फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुंभ मेले के बाद गायब हैं 161 पुलिसर्मी, DCP बोले- निराधार खबर! 53 पुलिसकर्मी हैं गैरहाजिर…जांच जारी

Tue, 22 Jul 2025 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कुंभ मेले के बाद 161 पुलिसकर्मियों के गायब होने की मीडिया रिपोर्ट को गलत बताया है। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि केवल 53 पुलिसकर्मी गैरहाजिर पाए गए हैं, जिनकी विभागीय जांच चल रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसीपी एसएम कासिम आबिदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मीडिया में प्रसारित हो रही उस खबर को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने निराधार और असत्य बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि कुंभ मेले के बाद से 161 पुलिसकर्मी गायब हैं। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने स्पष्ट किया है कि जांच में केवल 53 पुलिसकर्मी ही विभिन्न थानों, यातायात लाइन, और पुलिस लाइन से गैरहाजिर पाए गए हैं।

विज्ञापन

इन 53 अनुपस्थित पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो भी निष्कर्ष सामने आएगा, उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि यह पता चलता है कि अनुपस्थिति किसी गंभीर कारण जैसे दुर्घटना या पारिवारिक समस्या के कारण हुई है, तो उसे ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, यदि जानबूझकर लापरवाही या अनुशासनहीनता पाई जाती है, तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें