Kanpur News: जाजमऊ स्थित ताड़बगिया इलाके में सुफिया के घर हुई 16 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बगल में रहने वाले आरोपी जफर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में जाजमऊ के ताड़बगिया में सुफिया के घर में रविवार को दिनदहाड़े हुई 16 लाख की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर बगल में रहने वाले आरोपी जफर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी जफर ने बताया कि डेढ़ माह बाद उसकी बहन की शादी थी। बहन को दहेज में देने में जेवरात देने के लिए आरोपी ने चोरी की साजिश रची थी।
आरोपी घटना के दिन रेकी कर रहा था। दोपहर में सन्नाटा होते ही वह छत फांदकर अंदर दाखिल हुआ। फिर तवे से गेट तोड़कर अलमीरा तोड़ी। जबकि जिस अलमीरा में जेवरात रखे थे। उसकी चाभी उसको रखी हुई मिल गई थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद कर लिये गए है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।