कर्नलगंज पुलिस ने पीपीएन मार्केट स्थित होटल होलीडे के बंद कमरा नंबर एक में सोमवार देर रात छापा मार जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 65,020 रुपये और ताश की पांच गड्डियां बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।
कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में मो. नौशाद, सद्दाम, नदीम, चंदन, मो. रहीश उर्फ लाल, फहीम अहमद, शादाब आलम, उमर ऐजाज, मो.इंतखार, सुहैल आलम उर्फ गुड्डू, गुड्डू, कासिफ बेग, मो.इमरान, अनिल, आनंद सिंह और महमूद आलम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फहीम अहमद पर चार, शादाब आलम पर तीन, उमर ऐजाज पर तीन, गुड्डू पर तीन, आनंद सिंह पर दो और महमूद आलम पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें जुआ अधिनियम समेत मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि जुआ से परिवार का खर्च चलाते हैं।