बाहर निकल रही हैं ईंटें
पहले पुल की ऊपरी परत उखड़ चुकी थी, और बुधवार शाम इसकी नीचे की दीवार भी दरक गई, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर पुल थरथरा रहा है। पुल की दीवारों से प्लास्टर उखड़ा हुआ है, ईंटें बाहर निकल रही हैं, और दीवारों के बीच दरारें व पौधे उग आए हैं, जो इसके कमजोर होने और बड़े खतरे की ओर संकेत कर रहे हैं।