http://
निजी डाटा सुरक्षित मिलने से नागरिकों को मिली बड़ी राहत
कमिश्नरेट पुलिस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। महीनों पहले खोए मोबाइल अचानक सुरक्षित हाथ में वापस पाकर कई नागरिक भावुक हो गए। नागरिकों का कहना था कि मोबाइल फोन वापस मिलने से न केवल उन्हें आर्थिक क्षति से राहत मिली है, बल्कि उसमें मौजूद बेहद संवेदनशील निजी डाटा और तस्वीरें भी सुरक्षित मिल गई हैं।