फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘सरकार के 12 साल, जनकल्याण की बहार’, सरसौल में तीन दिवसीय अभियान का होगा आगाज, DDO ने दिए निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 04:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के सरसौल ब्लॉक में 14 जून से तीन दिवसीय जनजागरूकता एवं जनकल्याण अभियान शुरू होगा। डीडीओ आत्म प्रकाश रस्तोगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल क्षेत्र में 14 जून से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनजागरूकता एवं जनकल्याण अभियान का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक स्थित बीडीओ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी ने की।

विज्ञापन

बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। डीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

विज्ञापन

http://



बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैलियां जनकल्याण शिविर और सूचना प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे] जिनके माध्यम से स्वास्थ्य पोषण शिक्षा स्वच्छता सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, पंचायत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें