सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की बात कही
इसके अलावा चादर, कंबल, अलमारी, सोफा, कुर्सी व बाथरूम की सुविधा होगी। एक किचन होगा। सभी वार्डों में एसी होंगे। सीएमएस डॉ. नवीन चंद्र ने गुरुवार को सांसद रमेश अवस्थी से मिलकर प्राइवेट वार्ड के शुरू करने की मांग की थी। सांसद ने सांसद निधि से 25 लाख रुपये देने की बात कही है। सीएमएस ने बताया कि वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्राइवेट वार्डों का शुभारंभ करने की मांग करेंगे।