सड़क पर बना डिवाइडर पूरी बदहाल
बैठक में इन्हीं अव्यवस्थाओं पर अफसरों पर सवाल खड़े कर दिए। टीम ने पड़ताल में पाया कि यूनिवर्सिटी से चिड़ियाघर तक तो सड़क एक-दो जगह ही खराब है, लेकिन वहां से कोहना थाने तक उसकी हालत खराब है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे मिले। करबला चौराहे पर बने सामुदायिक शौचालय के पास में गंदगी के ढेर थे। फुटपाथ पर पानी भरा था। सड़क पर बना डिवाइडर पूरी बदहाल था।
फुटपाथ पर पड़े थे टूटे पेड़
विष्णुपुरी चौराहे के आसपास तो फुटपाथ पर ठेलों की लंबी कतार लगी मिली। इसके अलावा एसडी कॉलेज के पीछे की सड़क तीन जगह धंसी मिली। गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के लिए डरते-डरते निकलते मिले। वीआईपी रोड पर टेफ्को चौराहे के पास गड्ढों के साथ-साथ फुटपाथ पर टूटे पेड़ सड़क पर पड़े थे। वीआईपी रोड के दोनो तरफ बडी-बड़ी घास खड़ी थी, जिसे लंबे समय से साफ नहीं किया गया था।
बारिश की वजह से सड़क में अभी नमी है इस वजह से पैचवर्क करने में दिक्कत आ रही है। अगले तीन-चार दिनों में सभी सड़कों को ठीक करने कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। जहां ज्यादा दिक्कत हैं, वहां पर पहले कार्य शुरू किया जाएगा। -अखंडेश्वर प्रसाद अधिशासी अभियंता निर्माण खंड द्वितीय पीडब्ल्यूडी