फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से झुका 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन पोल, पेड़ों की डालियों के बीच झूल रहे तार, दहशत में ग्रामीण

Fri, 04 Sep 2026 10:14 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर में नानामऊ रोड किनारे लगा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी धंसने से सड़क की तरफ खतरनाक ढंग से झुक गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल लगाते वक्त मानक के अनुसार ग्राउटिंग नहीं की गई थी, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी।
विज्ञापन
बारिश से झुका 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन पोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर तहसील के नानामऊ रोड किनारे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल चार दिन से हो रही बारिश के चलते मिट्टी धंसने से सड़क की ओर झुक गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोल की नींव में मानक के अनुरूप ग्राउटिंग नहीं की गई थी, जिसकी शिकायत पोल लगाए जाने के समय भी की गई थी।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन


बारिश में मिट्टी का कटाव होने से पोल का निचला हिस्सा कमजोर हो गया है। लोगों ने बिजली विभाग से कई बार शिकायत कर पोल को दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा पोल के पास लगे पेड़ों की डालियां भी हाईटेंशन तारों के ऊपर झुकी हैं। डालियां टूटने पर तारों के संपर्क में आने से हादसे का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें