फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्रूरतापूर्वक बांधकर कंटेनर में भरे 57 पशु बरामद कर 10 तस्कर गिरफ्तार, 5.32 लाख रुपये और तमंचा बरामद

Thu, 29 May 2025 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी पुलिस ने कंटेनर में भरे 57 पशु बरामद कर 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 5.32 लाख रुपये और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
सचेंडी पुलिस ने पकड़े पशु तस्कर - फोटो : अमर उजाला-
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंटेनर और डीसीएम में क्रूरतापूर्वक बांधकर भूसे की तरह ले जाए जा रहे पशुओं को पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान बरामद किया। पुलिस ने 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, इनमें दो पशु तस्कर औरैया व फतेहपुर के निवासी हैं। आरोपियों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कंटेनर को पकड़ा। उनके पास 5.32 लाख रुपये नकद और एक तमंचा मिला है।

विज्ञापन


सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के अनुसार बुधवार देर रात कुछ लोगों द्वारा एक कंटेनर और डीसीएम में पशुओं को रस्सी से बांधकर कानपुर देहात से कानपुर नगर की ओर लाने की सूचना मिली। पुलिस ने किसान नगर, रायपुर, कानपुर देहात बार्डर हाइवे सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर गाडी चढ़ाने का प्रयास करते हुए गाड़ी तेजी से आगे भगा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए करीब एक किमी दूर आरोपियों को पकड़ा। गाडी को रोककर चेक किया गया तो 44 भैंस भूसे की तरह भरी हुई थी।

कंटेनर में सवार मध्यप्रदेश के थाना कुरवई विदिशा निवासी बिलाल कुरैशी, जाकिर कुरैशी, नवाब कुरैशी और चौथा साथी औरैया के थाना कोतवाली के तिलकनगर निवासी कफील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह लोग कार्रवाई के बाद चेकिंग कर ही रहे थे, कि एक डीसीएम में सवार 13 भैंस और छह लोगों को नकदी व तमंचे के साथ सीएनजी पंप के पास पकड़ा गया। डीसीएम में फतेहपुर के पीरनपुर निवासी आफताब आलम, मुजफ्फरनगर के चरमांग बुड़ाना निवासी मोहम्मद रिजवान, बागपत के गांव बरनावा निवासी अजहर, मेरठ के लाल कुर्ती कैंट निवासी मो सलमान, मेरठ के मुफ्तियान हासिमपुरा निवासी शादाब, बरेली के पुराना शहर निवासी सुभान उर्फ छोटू को पकड़कर पशु तस्करी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें