फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बालक के पेट में 11 दिन से फंसा 10 का सिक्का, फिर भी बिता रहा है सामान्य दिनचर्या, डॉक्टर ने कही ये बात

Thu, 05 Nov 2026 01:07 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भीतरगांव क्षेत्र स्थित परौली गांव में खेल-खेल में 14 वर्षीय बालक के मुंह में गया 10 रुपये का सिक्का 11वें दिन भी पेट में फंसा हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिए पहले हैलट अस्पताल और फिर कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सिक्का नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
पहले गले में फंसा दिख रहा सिक्का, फिर आंत के जोड़ के पास फंसा सिक्का - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के परौली गांव में 11 दिन पहले खेल-खेल में 10 रुपये का सिक्का करीब 14 वर्षीय बालक के मुंह में जाने से गले में फंस गया। परिजन हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां सिक्का नहीं निकाला जा सका। बाद में दोबारा कराए गए एक्सरे में सिक्का पेट के अंदर छोटी आंत व बड़ी आंत के जोड़ के पास फंसा दिख रहा।

विज्ञापन

घटना के 11 वें दिन भी सिक्का पेट में फंसा है, लेकिन बालक की दिनचर्या सामान्य बनी हुई है। वह रोजाना की तरह खाना खा रहा है, स्कूल जा रहा है और दोस्तों के साथ खेल भी रहा है। वहीं, एक्सरे में पेट के अंदर आंत के पास सिक्का फंसा दिखाई देने के बाद से परिजन चिंतित हैं। परौली गांव निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा लवकुश (14) आठवीं कक्षा का छात्र है।

Trending Videos





एक्सरे में सिक्का गले के पास दिखाई दिया

25 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे वह चारपाई पर सीधे लेटकर मुट्ठी में बंद कई सिक्के खनखना रहा था। इसी दौरान एक सिक्का उसके मुंह में चला गया। तेज सांस लेने के दौरान सिक्का गले के पास फंस गया। इस पर बेटे को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। वहां कराए गए एक्सरे में सिक्का गले के पास दिखाई दिया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

सिक्का गर्दन से खिसककर पेट में नाभि के पास दिखा
वहां एक युवक ने 15 हजार रुपये खर्च पर सिक्का निकलवाने की बात कही और कल्याणपुर थाने के सामने स्थित एक निजी अस्पताल ले गया।  वहां दोबारा एक्सरे कराने में सिक्का गर्दन से खिसककर पेट में नाभि के पास दिखाई दिया। हालांकि यहां भी डॉक्टर ने सिक्का निकालने से हाथ खड़े कर दिए। परिजन बुधवार को बालक को लेकर भीतरगांव सीएचसी अधीक्षक डॉ.मनीष तिवारी के पास पहुंचे।
विज्ञापन

सिक्के का इतने दिनों तक बाहर न निकलना चिंता का विषय
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि नए एक्सरे में सिक्का पेट के अंदर छोटी आंत व बड़ी आंत के जोड़ के पास फंसा है। सिक्के का व्यास करीब 2.7 सेंटीमीटर, परिधि 8.5 सेंटीमीटर और मोटाई करीब 1.9 मिलीमीटर है। सिक्के का इतने दिनों तक बाहर न निकलना चिंता का विषय है। दर्द न होना इस बात की गारंटी नहीं है कि बालक को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल दवा देकर शौच के रास्ते निकलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें