फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फर्जी आईडी बनाकर झूठी पोस्ट, शिया शहरकाजी की फोटो पर लिखे अपमानजनक शब्द, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के के शिया शहरकाजी और शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सईद अब्बास को सोशल मीडिया पर अपमानित किया गया है। अज्ञात लोगों ने उनकी फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई, जिसकी प्रोफाइल फोटो पर आपत्तिजनक शब्द और बायो में गाली लिखी गई। साथ ही उनके खिलाफ झूठी व भड़काऊ पोस्ट भी शेयर की गईं।
विज्ञापन
ग्वालटोली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिया शहरकाजी और शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सईद अब्बास को सोशल मीडिया पर अपमानित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई। इसके प्रोफाइल फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के साथ ही बायो में गाली लिखी गई। इतना ही नहीं, इस आईडी से उनके खिलाफ झूठी और अपमानजनक पोस्ट भी की गईं। मामले में साइबर सेल की जांच के बाद आईडी संचालकों की पहचान होने पर ग्वालटोली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मौलाना सईद अब्बास ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह मकबरा ग्वालटोली के निवासी हैं। किसी ने उन्हें अपमानित करने और उनकी सामाजिक व धार्मिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इंस्टाग्राम पर barsaeedlaanath नाम से आईडी बनाई। इसमें उनकी फोटो लगाकर उस पर 'काला मुकस्सिर' लिखा गया। प्रोफाइल की बायो में भी उनके नाम के साथ गाली लिखी गई। इसके अलावा उनके संबंध में झूठे लेख और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गईं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सात सितंबर को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल को शिकायत दी थी।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्वालटोली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली
साइबर सेल ने जांच की, तो संबंधित इंस्टाग्राम आईडी के संचालकों की पहचान हो गई। इसके बाद सात अक्तूबर को दोबारा प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। साइबर सेल की आख्या मिलने के बाद दो नवंबर को फिर शिकायत की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तीन नवंबर को ग्वालटोली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार के अनुसार पुलिस अब आईडी संचालकों और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें