http://
बच्चे को समय रहते सुरक्षित बचा लिया
डॉ. संजय काला ने बताया कि ऑपरेशन छोटा था, लेकिन बच्चे की जान बचाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि अगर उपचार में देरी होती तो सिक्का सांस की नली में जा सकता था और बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। डॉक्टरों की तत्परता से बच्चे को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।
10 का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया था
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम निक्षय और उसके पिता का नाम कुलदीप वर्मा है। परिजनों ने बताया कि निक्षय कल शाम को अपने घर में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने 10 का सिक्का अपने मुंह में डाल लिया था, जो उसके गले में जाकर फंस गया था। मोहल्ले के डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने तत्काल हाइलाइट इमरजेंसी भेजा, जहां बच्चे को भर्ती कराने के बाद ऑपरेशन हुआ।