उरई शहर के एक होटल में बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमरा बंद कर बनाया अश्लील वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के नलसुरपुर निवासी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि वह बीती 18 जुलाई को अपने किसी निजी काम से उरई शहर आए हुए थे। 19 जुलाई 2026 की रात उनके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, जिसने उन्हें बात करने के बहाने उरई स्थित जायसवाल होटल में बुलाया।
यूपीआई से 10 हजार वसूले, 9.90 लाख देने का दबाव
वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर महिला के साथ गलत काम करने का झूठा आरोप लगाया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने 10 लाख रुपये नहीं दिए, तो वे इस वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और पुलिस को सौंपकर उन्हें दुष्कर्म के केस में जेल भिजवा देंगे।
महोबा की महिला और साथी पर एफआईआर दर्ज
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पूरी आपबीती पुलिस अधिकारियों को बताई। उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों महोबा जिले की रहने वाली कौशल्या और उसके साथी गणेश सिंह पांडेय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।