फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकान के नाम पर लिए 10 लाख, अब नहीं कर रहे रजिस्ट्री, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Sep 2022 05:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में नौबस्ता वाई ब्लॉक निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक जूही निवासी रूपेंद्र सिंह उनके मित्र हैं। सन 2018 में रूपेंद्र के घर पर उनके पड़ोसी हरबंशलाल व उनके पुत्र हरीश अपना मकान बेचने की चर्चा कर रहे थे। इसके बाद रूपेंद्र के माध्यम से गोविंदनगर में उनका घर देखा और पांच लाख रुपये कैश, पांच लाख की चेक बयाने के रूप में दे दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कोरोना आ गया। आरोप है कि तब से ये लोग रजिस्ट्री कराने की बात पर टरका रहे हैं। एक माह पूर्व न्यायालय से कुछ कागज प्राप्त हुए। इससे पता चला कि यह मकान विवादित है और इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद जब सुरेंद्र ने पैसा वापस मांगा तो हरबंशलाल ने उसे धमकी दे। अब उन्होंने किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें