कानपुर शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर जाम की दिक्कत दूर करने के लिए आईआईटी कानपुर और ट्रैफिक पुलिस मिलकर कार्य करेंगे। पहले चरण में 10 चौराहों का सुधार किया जाएगा। इसके लिए आईआईटी की टीम अगले हफ्ते से सर्वे शुरू करेगी।
आईआईटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्रो. अमय करकरे, सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रणमेश चक्रवर्ती और प्रो. आदित्य मेदुरी की एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट पर वार्ता हुई है। पहले चरण में टाटमिल, चकेरी, घंटाघर, बड़ा चौराहा, किदवईनगर, गोविंदनगर, नौबस्ता, यशोदानगर चौराहों और रावतपुर व कल्याणपुर के तिराहों को शामिल किया गया है।
कानपुर ट्रैफिक जाम
- फोटो : amar ujala
विशेषज्ञ टीम चौराहों की खामियों को देखेगी
कई चौराहों का स्वरूप भी बदलने की तैयारी है। यह कार्य नगर निगम, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों के साथ मिलकर किया जाएगा। आईआईटी के विशेषज्ञ टीम बनाकर चौराहों की खामियों को देखेंगे। इस काम में ड्रोन, गूगल मैपिंग और अन्य संसाधनों का प्रयोग किया जाएगा।
iit kanpur
- फोटो : amar ujala
रोड सेफ्टी को लेकर बड़े स्तर पर कार्य होने जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्य किया जाएगा। इसमें सिग्नलिंग, इंजीनियरिंग डिफॉल्ट, गलत दिशा से वाहनों के संचालन को रोका जाएगा। -प्रो. प्रणमेश चक्रवर्ती, सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी
ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
आईआईटी के विशेषज्ञों के साथ बातचीत हुई है। पहले चरण में उन्होंने स्टडी करने और कुछ मॉडल विकसित करने की बात कही है। इस पर हफ्ते भर के अंदर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -अर्चना सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक