फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑनलाइन सत्यापन का झांसा देकर खाते से 1.45 लाख रुपये उड़ाए, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 31 Dec 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ऑनलाइन सत्यापन का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से 1.45 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बता ऑनलाइन सत्यापन का झांसा देकर युवक के खाते से 1.45 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रेलबाजार के खपरा मोहाल निवासी कमल सिंह का केनरा बैंक की माल रोड शाखा में खाता है। बताया कि 25 दिसंबर को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को बैंक का शाखा प्रबंधक बताते हुए खाते का ऑनलाइन सत्यापन करने की बात कही।

विज्ञापन


शख्स ने उनके व्हाट्एप पर एक लिंक भेजा, जिसे भरते ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर दो बार में 1.45 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

यहां करें शिकायत
किसी भी साइबर अपराध की शिकायत सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें। साथ ही स्थानीय थाने या स्थानीय साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जल्दी शिकायत दर्ज कराने पर उतनी ही जल्दी बैंक खाता फ्रीज कर पैसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। साथ ही रुपये वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें