सेनपश्चिम पारा गांव निवासी किसान रामचंद्र सिंह के अनुसार कुछ महीने पहले वह ऑटो खरीदना चाहते थे। उनकी मुलाकात पड़ोसी गांव कुरौना बहादुरनगर निवासी अमित और बिधनू के ढरहारा गांव निवासी शिवा तिवारी से हुई। शिवा ने उन्हें रमईपुर स्थित शोरूम से ऑटो खरीदवाया। इसके बाद अपने साथी रितिक उर्फ पीयूष और माखन तिवारी से मुलाकात कराई।
उन्होंने ऑटो में जीपीएस लगवाने की सलाह दी। आधार कार्ड और मोबाइल फोन ले लिया। तीन मई की शाम उनके मोबाइल पर उनके खाते से फोन-पे एप के जरिये कई बार में करीब 1.29 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।