फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बरात निकासी के वक्त दूल्हे की मां की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 05 May 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

बरात निकासी के वक्त दूल्हे की मां की मौत की घटना से शादी की खुशियां मातम में बदली। दूल्हे की भाभी सभासद हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमालगंज कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में बरात निकासी की रस्म के दौरान एक दुखद घटना हुई। दूल्हे की मां रेशमा देवी ढोल नगाड़ों की तेज आवाज के बीच बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी की सभी खुशियां मातम में बदल गईं। यह घटना मंगलवार रात करीब 8:15 बजे हुई। रेशमा देवी (70) अपने छोटे पुत्र पवन कुमार की शादी में शामिल थीं।

विज्ञापन


पवन की शादी कन्नौज जिला के तालग्राम निवासी ओमकार की पुत्री प्रियंका से तय हुई है। परिजन दूल्हे की सजी कार से ही रेशमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की। दूल्हा अपनी मां का शव देखकर बेहाल हो गया और देर रात तक बरात नहीं जा सकी थी।

रेशमा देवी के पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनके पुत्रों में जितेंद्र, बंटू, संतोष, राहुल और पवन शामिल हैं। बंटू की पत्नी बबली मोहल्ले की सभासद हैं। चिकित्सक विकास पटेल ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से वृद्धा की मौत होने की आशंका है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और पड़ोसियों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें