फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठगे, जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 1.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से दो लोगों ने 1.10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने धमकाया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जाजमऊ के दुर्गा विहार निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि दो मई 2024 को उनकी मुलाकात जाजमऊ मकदूमनगर में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल और लाल बंगला चंद्रनगर निवासी शिव प्रकाश शर्मा से हुई थी। दोनों ने उन्हें दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ले लिए। दुबई का टिकट और वीजा भी दिया। इसके बाद जानकारी हुई कि वीजा की अवधि खत्म हो गई है और टिकट भी फर्जी है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगे। आरिफ के मुताबिक उन्होंने 20 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, तो पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। एक माह में रकम वापस देने का आश्वासन दिया गया। फिर रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें