फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अवैध खनन में तीन नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला में अवैध खनन कर मौरंग ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ खान निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि शनिवार की भोर करीब तीन बजे बरियारी कला में यमुना नदी में अवैध खनन की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो मौरंग लादकर दो ट्रैक्टर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। दोनों ट्रैक्टर थाने लाए गए। खान निरीक्षक मंटू सिंह को सूचना दी। खान निरीक्षक थाने पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक शिवपुर तिराहा निवासी वेदप्रकाश, बरियारी कला निवासी ओमनारायण मिश्रा व एक ट्रैक्टर चालक बरियारी कला निवासी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ मौरंग का अवैध खनन कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तहरीर दी है। एक ट्रैक्टर चालक का नाम पता अज्ञात है। ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें