दो बदमाशों ने पर्स लूटकर भाग निकले
चमनगंज निवासी महिला सिपाही पिंकी पाल ने सीसामऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि वह महिला थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह रात्रि ड्यूटी खत्म करके अपने आवास चमनगंज लौट रहीं थीं। तभी गांधीनगर इलाके में रास्ते में पंचम पनीर वाले के पास बाइक से दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स लूटा और भाग निकले।
दूसरे साथी की तलाश जारी
पीड़िता के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये नकद, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता के अनुसार, ये वारदात सुबह 6.45 से 6.55 के बीच की है। वारदात के बाद मामले की शिकायत सीसामऊ थाने में की। प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही।