फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: निकाह का दबाव बनाने पर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, युवक रास्ते में करता है छेड़छाड़, मां ने पुलिस से की शिकायत

Mon, 04 Oct 2021 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

महिला ने बताया कि बेटी नगर के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय जाते समय मोहल्ले का युवक पीछा करता है। रास्ते में बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर निकाह करने के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में स्कूल जाते समय युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ करते हुए निकाह का दबाव बनाया, जिसपर परेशान छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने बताया कि बेटी नगर के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय जाते समय मोहल्ले का युवक पीछा करता है। रास्ते में बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर निकाह करने के लिए दबाव बनाता है।

वह इस मामले की शिकायत करने आरोपी युवक के घर गईं तो उसकी बहनें भाई के साथ बेटी का निकाह करने के लिए कहने लगीं। एक अक्तूबर की शाम को छह बजे वह अपने घर पर नहीं थीं। तभी आरोपी मां व बहन के साथ घर पर आया।
विज्ञापन


इन्होंने बेटी और बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी से परेशान बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें