फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: कनेक्शन काटने पोल पर चढ़ा युवक, करंट से मौत, ग्रामीणों व बिजली विभाग के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप

Thu, 24 Sep 2026 08:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अवनीश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए कनेक्शन काटने की कार्रवाई एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। ईशमपुर गांव में कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे सीएचसी सौरिख लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने विद्युत विभाग के लाइनमैनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक को बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़ाया गया।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम अढ़नापुर निवासी अवनीश राजपूत (22) के परिजनों ने बताया कि दोपहर दो बजे सौरिख बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन मनीष और कन्हैया उसे अपने साथ ले गए थे। शाम पांच बजे दोनों उसे ईशमपुर गांव ले पहुंचे। यहां बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे थे। इसी दौरान अवनीश को पोल पर चढ़ा दिया गया। परिजन का आरोप है कि कनेक्शन काटते समय अवनीश करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर पड़ा। ग्रामीण उसे सीएचसी सौरिख लेकर पहुंचे पर डॉक्टर ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गुजरात में मजदूरी करते हैं पिता और छोटा भाई
अवनीश तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पिता खुशीराम और छोटा भाई गुजरात में मजदूरी करते हैं। हादसे के समय दोनों गुजरात में ही थे। मौत की खबर मिलते ही मां सुनीता देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें