फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ट्रैक्टर के पहिये में फंसकर युवक की मौत; डेढ़ घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

Sat, 15 Aug 2026 07:40 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur Dehat: सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर के पहिए में फंसकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आर्थिक सहायता व ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आर. बी. भट्ठा के पास चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ते समय झटका लगने से युवक नीचे गिर गया और पहिये में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया।

विज्ञापन

हाथ फिसलने पर पहिये के नीचे आया युवक

जानकारी के मुताबिक, घुसुआपुर निवासी अभिषेक कुमार वर्मा (25) पुत्र रघुनाथ सिंह वर्मा शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने गांव से करमुल्लापुर की ओर जा रहा था। करमुल्लापुर भट्टे के सामने उसने पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया और उस पर सवार हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की पटरी पर खड़े रहने के दौरान अचानक तेज झटका लगा, जिससे अभिषेक का हाथ फिसल गया और वह सीधे ट्रैक्टर के भारी-भरकम पहिये की चपेट में आ गया। पहिये में बुरी तरह फंस जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आर्थिक सहायता के आश्वासन पर खुला जाम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने कड़ा प्रयास कर ट्रैक्टर का पहिया खुलवाया और शव को बाहर निकाला। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर सचिन कुमार और चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ग्रामीण और परिजन मौके पर मुआवजा और आरोपी चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत ने परिजनों को शासन से उचित आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को निजी वाहन से कन्नौज पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मृतक अभिषेक की शादी दो साल पहले हुई थी और वह अपने पीछे पत्नी व 8 माह की मासूम बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें