फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के मंच पर उतरा करंट, चार छात्र झुलसे, एक गंभीर

Sat, 15 Aug 2026 07:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: स्वतंत्रता दिवस पर फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान ग्रिल में उतरे करंट की चपेट में आकर चार छात्र झुलस गए। इनमें एक छात्र आयुष पाल गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। उसे पहले लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा, कन्नौज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Student Seriously Burnt by Electric Shock - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंच पर चढ़ते समय लोहे की ग्रिल में उतरे करंट की चपेट में आने से चार छात्र झुलस गए।

विज्ञापन

इनमें से एक छात्र गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर खड़ी एम्बुलेंस का चालक गायब मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। गंभीर छात्र को पहले लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिर्वा (कन्नौज) मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Student Seriously Burnt by Electric Shock - फोटो : amar ujala

तमाशबीन बने रहे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह फतेहगढ़ स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था। कैंट एरिया स्थित फायरिंग रेंज से दौड़ पूरी कर छात्र स्टेडियम लौटे, जिसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह शुरू हुआ। मंच पर सजावट के लिए की गई बिजली व्यवस्था का एक कटा हुआ तार स्टेज की ग्रिल से छू रहा था, जिससे पूरी ग्रिल में हाई वोल्टेज करंट उतर आया।

जैसे ही विजेता छात्रों को मंच पर बुलाया गया, ग्रिल पकड़कर चढ़ने की कोशिश में बच्चे झटका खाकर गिरने लगे। इसी दौरान बढ़पुर ब्लॉक के रायपुर निवासी आयुष पाल पुत्र पूर्व प्रधान सत्येंद्र पाल ग्रिल में आ रहे करंट से चिपक कर छटपटाने लगा।

Student Seriously Burnt by Electric Shock - फोटो : amar ujala
आरोप है कि मौके पर मौजूद स्टेडियम कर्मचारी मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। तभी आयुष के साथी मोहित पाल ने अपनी जान जोखिम में डालकर ग्रिल के ऊपर से छलांग लगाई और बिजली का तार हटाया। करंट छूटते ही आयुष बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा।

एम्बुलेंस चालक गायब देख भड़के छात्र

बेहोश छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए जब साथी छात्र बाहर खड़ी नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एम्बुलेंस के पास पहुँचे, तो उसका चालक चाय पीने गया हुआ था और चाबी गायब थी। वहीं, इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैनात रहने वाली 108 एम्बुलेंस मौके से नदारद थी।

आपात स्थिति में एम्बुलेंस न चलने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पथराव कर एनएमएमयू एम्बुलेंस के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुँची फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद NMMU के डॉ. अभिनव अपनी निजी कार से गंभीर आयुष को लोहिया अस्पताल ले गए, जहाँ से हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना को लेकर स्टेडियम व्यवस्थापक और बिजली ठेकेदार की घोर लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें